थाना फूलपुर पुलिस ने डी.पी. एक्ट में वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

श्रीमान् पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में थाना फूलपुर पर पंजीकृत मु0अ0स0 0407/2023 धारा 498ए/304बी/506 भादवि0 व ¾ डी0पी0 एक्ट में वांछित अभियुक्त अर्पित मिश्रा, अंकित मिश्रा, राकेश मिश्रा निवसीगण ग्राम थरी थाना फूलपुर जनपद वाराणसी को आज दिनांक 09-12-2023 को थरी तिराहे से से गिरफ्तार किये गये। उक्त गिरफ्तारी के संबंध में थाना फूलपुर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- 01. अर्पित मिश्रा पुत्र राकेश मिश्रा निवासी ग्राम थरी थाना फूलपुर जनपद वाराणसी 02. अंकित मिश्रा पुत्र राकेश मिश्रा निवासी ग्राम थरी थाना फूलपुर जनपद वाराणसी 03. राकेश मिश्रा पुत्र स्व0 पारसनाथ मिश्रा निवासी ग्राम थरी थाना फूलपुर जनपद वाराणसी पुलिस टीम का विवरण – 01. प्रभारी निरीक्षक श्री संजय कुमार मिश्र,थाना फूलपुर कमिश्ररेट वाराणसी। 02. उ0नि0 विजय कुमार कुशवाहा, थाना फूलपुर कमिश्ररेट वाराणसी । 03. हे0का0 हरिकेश यादव, थाना फूलपुर कमिश्नरेट वाराणसी । 04. का0 राजेश कुमार, थाना फूलपुर कमिश्नरेट वाराणसी । सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन, कमिश्नरेट वाराणसी

About The Author

Share the News