दिल्ली में प्रधानों की टीम के साथ प्रधानमंत्री से किया था मुलाकात
राजातालाब।आराजी लाइन विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रानी बाजार निवासी चार बार के प्रधान व एक बार जिला पंचायत सदस्य रहे समाजसेवी श्यामजी जायसवाल 70 वर्ष का शनिवार को आवास पर निधन हो गया। ये बिगत लगभग एक महीने से कैंसर रोग से ग्रसित हो गए थे।वाराणसी के मदन मोहन मालवीय कैंसर संस्थान हॉस्पिटल में उपचार चल रहा था।निधन होने पर परिजनों में कोहराम मच गया तथा बाजार वासियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। बाजार वासियों ने शोक संवेदना ब्यक्त करते हुए अपनी अपनी दुकान बंद कर दी।समाजसेवी पूर्व ग्राम प्रधान श्यामजी जायसवाल रानी बाजार व कचनार से चार बार ग्राम प्रधान और एक बार जिला पंचायत सदस्य तथा राजातालाब शीतगृह के डायरेक्टर भी रह चुके थे।प्रधानमंत्री के बुलावा पर प्रधानों की टीम के साथ दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री से मुलाकात कर गांव के विकास के बारे में बात किए थे।अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट पर सम्पन्न हुई छोटे बेटे शालू जायसवाल ने मुखाग्नि दी।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ