बोले- कांग्रेस-करप्शन सगी बहने, एक को ले आओ, दूसरी अपने आप आ जाती है~~~~~
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश के देहरा में इंडिया अलायंस गठबंधन (I.N.D.I.A) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन नहीं ‘ठगबंधन’ है, जहां ठगने वाले सब एक मंच पर आए हैं। इन्होंने किसी को भी ठगने से नहीं छोड़ा। यही वजह है कि आज इनके नेता बाहर कम है और जेलों में ज्यादा हैं।
अनुराग ठाकुर ने सवाल किया कि इंडिया अलायंस के सहयोगी दल भ्रष्टाचार पर क्यों नहीं बोल रहे। क्यों ED और CBI को कोस रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया के हर सर्वे में सबसे लोकप्रिय नेता चुना गया है। यानी प्रधानमंत्री पर न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया पर भरोसा है।
इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी पर भी तीखा हमला बोला और कहा कि अरविंद केजरीवाल ने भी भ्रष्टाचार पर बोलना बंद कर दिया है। उन्होंने इंडिया गठबंधन को चोर-चोर मौसेरे भाई कहा। उन्होंने कांग्रेस और करप्शन को दो सगी बहने बताते हुए कहा कि जहां एक बहन होती है, वहां दूसरी बहन खुद आ जाती है। दरअसल, अनुराग ठाकुर विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान में शामिल होने के लिए देहरा पहुंचे थे।
More Stories
विद्युत करेंट से घायल युवक की मौत,शोक में बरवां बाजार बंद
प्याज और सब्जी उत्पादन से किसान बढायें आय
काशी के डॉ मनोज तिवारी गोरखपुर में सम्मानित