मीरजापुरः विश्व हिन्दू परिषद चुनार के पदाधिकारियों ने गुरुवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आमंत्रण पत्र स्वामी अड़गड़ानन्द महाराज को देकर आमंत्रित किया। ज्ञातव्य हो की विश्व हिन्दू परिषद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के प्राण प्रतिष्ठा समारोह कार्यक्रम पौष, शुक्ल द्वादशी, विक्रम सवंत 2080, सोमवार, 22 जनवरी 2024 को आयोजन हो रहा है इसके अंतर्गत संतो को आमंत्रण पत्र देकर उन्हें आमंत्रित किया जा रहा है इस क्रम में सतेशगढ़ के स्वामी अड़गड़ानंद महाराज व कबीर मठ के सौरभ महाराज को आमंत्रित किया । स्वामी आमंत्रण पत्र पाकर प्रसन्नचित्त होते हुए कहा की 22 जनवरी एक ऐतीहासिक कालखंड होगा जिसका साक्षी पूर्ण विश्व मानस होगा। मेरा आश्रीवाद इस पुनीत कार्य के लिए सदैव है। मेरे आदेशानुसार नारद महाराज इस पुण्य कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे। December 7, 2023

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ