वाराणसी। जॉइंट पुलिस कमिश्नर राजेश सिंह ने रविवार को कपसेठी थाना परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वे सीधे कार्यालय पहुंचे और कार्यरत दीवान-मुंशी से कार्यालय में हो रहे कार्यों, अभिलेखों के रखरखाव तथा साफ-सफाई के संबंध में जानकारी ली।
इसके बाद उन्होंने पुलिस मेस में जाकर भोजन की गुणवत्ता की जांच की और जवानों के रहने के लिए बनाए गए बैरकों का जायजा लिया। पूरे थाना परिसर का भ्रमण कर उन्होंने साफ-सफाई एवं जब्त किए गए वाहनों के रखरखाव की बारीकी से जांच की।
व्यवस्था से संतुष्ट होकर उन्होंने पुलिसकर्मियों की सराहना की और उन्हें बधाई दी। साथ ही निर्देश दिया कि थाना परिसर की व्यवस्थाएं सुचारू रूप से बनाए रखें, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ
15 हजार करोड़ के जीएसटी घोटाले का आरोपी गिरफ्तार