झांसी में भाजपा नेता सुबोध गुबरेले के घर में चोरी करने वाले बदमाश का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। आसिफ उर्फ अक्का (22) के पैर में गोली लगी है। उससे 5 लाख रुपए के गहने, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने घायल आरोपी को मेडिकल कॉलेज में एडमिट करवाया गया है।
शनिवार देर रात वह गहने बेचने की फिराक में था। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी की तो गोली चलाने लगा। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी और वह गिर गया। इसके बाद उसे पकड़ लिया गया।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ