पूरे शरीर पर चोटों के निशान, परिजन बोले- रेप के बाद बेटी का मर्डर~~~~
प्रयागराज में 21 साल की BA छात्रा की हत्या कर दी गई। मंगलवार को उसकी लाश घर से 8 किमी दूर पेड़ से लटकी मिली। आंखों को नोचा गया है। पूरी बॉडी पर चोट के निशान हैं।
आसपास के लोगों ने पेड़ से लटकी लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर परिजन भी स्पॉट पर पहुंचे। गुस्साए परिवार के लोगों ने लाश को करीब 2 घंटे तक नीचे उतरने नहीं दिया।
पुलिस के अधिकारियों ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लाश को पेड़ से उतारा जा सका। कपड़े अस्त-व्यस्त मिले।
परिजनों और पुलिस को आशंका है कि लड़की के साथ रेप किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद रेप की पुष्टि हो सकेगी। जिस जगह पर लाश मिली है, वह इलाका सोरांव है।
More Stories
प्रेमी के घर पर प्रेमिका का मिला शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता अभियान के तहत लगा मेला
अधेड़ की पिटाई कर दी