बड़ागाँव थाना क्षेत्र के सोइला गाँव मे रविवार की रात चोरों ने दरवाजे पर बधी भैस को चोरी करके ले जा रहे थे। ग्रामीणों ने दो चोर को औसनपुर गेट के पास पकड़ा उसके बाद पिटाई करने के बाद बड़ागाँव पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार सोइला गांव निवासी सचन यादव के दरवाजे पर उनकी कीमती भैस बधी थी। रात्रि में 3 बजे चोर उनकी भैस चुराकर लेकर जा रहे थे। उसी के कुछ देर बाद गृह स्वामी की नीद खुला तो भैस दरवाजे पर बधा नही दिखा तो हल्ला मचाकर खोज बिन सुरु किया चोर भैस को औसनपुर गेट के पास एक मैजिक पर भैस लाद रहे थे तभी ग्रामीणो ने दोनों चोर को पकड़कर पिटाई करने के बाद बड़ागाँव पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गये चोर बड़ागाँव थाना क्षेत्र के औसानपुर गाँव निवासी शुभम व गोविन्द है। पकड़कर पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ
15 हजार करोड़ के जीएसटी घोटाले का आरोपी गिरफ्तार