यार्ड में खड़ी 300 गाड़ियां जलीं, धमाके के साथ फटीं टंकियां-टायर~~~~~
अलीगढ़ की पनेठी चौकी परिसर के यार्ड में रविवार को भीषण आग लग गई। जब्त किए गए 300 वाहन जलकर राख हो गए। सरकारी वाहनों को भी नुकसान पहुंचा। करीब 1 घंटे तक तेज धमाकों के साथ वाहनों के टायर और डीजल-पेट्रोल की टंकियां फटती रहीं। धमाके की आवाज सुनकर चौकी में मौजूद पुलिसकर्मी और राहगीर इधर-उधर भागने लगे।
पुलिस की सूचना पर 30 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शाम 4 बजे आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने के दौरान एक सिपाही झुलस गया। पुलिस ने घटना की जांच के लिए टीम बनाई है।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ