पिण्डरा। तहसील बार एसोसिएशन सभागार में जिला जज संजीव पाण्डेय को बार पदाधिकारीयो ने सम्मानित किया। जिला जज ने कहा कि पिण्डरा बार एसोसिएशन द्वारा न्यायिक अधिकारियों को सदैव सम्मान व सहयोग प्रदान किया गया है। बार के सदस्यों का व्यवहार प्रशंसा के योग्य है।इस दौरान जिला जज ने अधिवक्ताओ की पाँच सुत्री मांगो का निस्तारण करने का आश्वासन दिया।जिसमे मुख्य रूप से ग्राम न्यायालय पिण्डरा स्थापना हेतु भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए ग्राम न्यायालय के विल्डिंग का निर्माण कराये जाय।ग्राम न्यायालय मे प्रस्तुत नकल जिला न्यायालय वाराणसी से जारी होता है जिसको ग्राम न्यायालय पिण्डरा से उपलब्ध कराये जाने के साथ-साथ अधिवक्ताओ को बैठने के लिए कुर्सी और शुध्द पेयजल की व्यवस्था कराने तथा लोक अदालत में लगे मुकदमो मे तहसील बार एसोसिएशन पिण्डरा का वकालतनामा लगवाये जाने की बाते मुख्य रूप से कहा गया।
इस मौके पर जिला जज संजीव पाण्डेय, सिविल जज जूनियर डिविजन सत्यम सिंघल,बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कृपाशंकर पटेल, महामंत्री सुधीर सिंह,शिवपूजन सिंह,कमला मिश्र, अशोक पाण्डेय,सुबाष दूबे, अश्वनी सिंह,जवाहर लाल वर्मा,पनधारी यादव,अवनीश पाण्डेय,प्रितराज माथुर,आशुतोष, श्यामसुन्दर समेत कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ
15 हजार करोड़ के जीएसटी घोटाले का आरोपी गिरफ्तार