वाराणसी – थाना सिगरा अंतर्गत चन्दुआ छित्तुपूर सप्लाई आफिस के पास अनियंत्रित मैजिक गाडी स्ट्रीट लाइट पोल से टकरा गई जिसमे दो राहगीर बाल बाल बच गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार छित्तुपूर से ही घरो का समान लादकर मोहनसराय लेकर जा रहा मैजिक चालक सदीप उम्र 28 वर्ष को सम्भवत नीद की झपकी आने से गाडी अनियंत्रित हो गई और स्ट्रीट लाइट के पोल से जाकर टकरा गई।जिसमे दो राहगिर अशोक मौर्या और एक सप्लाई आफिस का कर्मचारी बाल बाल बच गए।दुर्घटना के दौरान स्ट्रीट लाइट के पास ही खडी स्कूटी गाडी बूरी तरह से डैमेज हो गई जिसे लेकर घन्टो पंचायत हुआ क्षेत्रिय लोगो की मदद से गाडी को खीचकर निकाला गया और दोनो पक्षो को समझा बुझाकर मामला शान्त किया गया।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ
15 हजार करोड़ के जीएसटी घोटाले का आरोपी गिरफ्तार