BJP का झंडा लगी स्कार्पियो सवार युवकों ने बीच शहर सीने में मारी गोली~~~~~
प्रयागराज में बीच शहर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बीजेपी का झंडा लगी स्कॉर्पियो में सवार हमलावरों का सिविल लाइंस मार्केट में युवक से विवाद हो गया था। इसके बाद युवक अपनी बाइक से भाग रहा था। हमलावरों ने पीछा कर ममफोर्डगंज में उसे रोका और सीने में गोली मार दी। पुलिस जांच में हत्या का कारण गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद सामने आया है।
घटना सोमवार रात कर्नलगंज थाना क्षेत्र के फौव्वारा चौराहे की है। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को बेली अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान शशांक सिंह यादव (24) के रूप में हुई। वह नवाबगंज के गांव जगदीशपुर का रहने वाला था।
एसीपी कर्नलगंज राजीव यादव ने बताया- काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
More Stories
विद्युत करेंट से घायल युवक की मौत,शोक में बरवां बाजार बंद
प्याज और सब्जी उत्पादन से किसान बढायें आय
काशी के डॉ मनोज तिवारी गोरखपुर में सम्मानित