बड़ागांव। थानाक्षेत्र के तीन घरवां बेदी गांव में घर में घुसकर पति पत्नी को मारपीट कर घायल करने के मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कमिश्नर वाराणसी ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है जिसके सापेक्ष में बड़ागांव पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस कमिश्नर को दिये गये प्रार्थना पत्र में उपरोक्त गांव निवासी झम्मन यादव ने आरोप लगाया है कि बीते 27 दिसंबर 2024 को उनके ही परिवार के सुभाष यादव, राकेश यादव उनके घर की दीवार फांदकर अंदर घुसे और उन्हें मारने पीटने लगे और बीच बचाव करने पहुंची पत्नी को पकड़ लिया घटना की सुचना बड़ागांव पुलिस को दिया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ
15 हजार करोड़ के जीएसटी घोटाले का आरोपी गिरफ्तार