लाइसेंस निरस्त होने के बाद भी रखा था असलहा~~~~~
सपा और निषाद पार्टी के पूर्व विधायक विजय मिश्र की पत्नी और पूर्व एमएलसी रामलली मिश्र के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। उन पर आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के अनुसार, रामलली मिश्र का असलहे का लाइसेंस निरस्त हो चुका था, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने न तो लाइसेंसी असलहा जमा किया और न ही लाइसेंस बुक। इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की है।
पुलिस ने पूर्व विधायक की पत्नी के खिलाफ गोपीगंज कोतवाली में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि पूर्व विधायक विजय मिश्रा को पुलिस ने रिमांड पर लिया है। रिमांड की तारीख 14 फरवरी तक है।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ