पिंडरा।
फूलपुर थाना क्षेत्र के करखियाव एग्रो पार्क के सामने शुक्रवार को सुबह 8 बजे अज्ञात वाहन के धक्के से 56 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई।
बताते है कि फूलपुर के मिराशाह निवासी नसीम उल्लाह खा वर्ष जेसी 56 वर्ष अपने निजी काम से बाइक से जौनपुर की तरफ जा रहे थे। तभी उनके मोबाइल पर किसी का फोन आया और वह रुक कर सड़क के किनारे बात करने लगे। उसी समय पीछे से आ रही तेजगति वाहन धक्का मारते हुए भाग निकली। सड़क के किनारे गिरने से सिर में गंभीर चोट लग गई। जिससे घटना स्थल पर मौत हो गई।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ
15 हजार करोड़ के जीएसटी घोटाले का आरोपी गिरफ्तार