पिंडरा। सारनाथ थाना में पंजीकृत मुकदमों से जुड़े जिला बदर को फूलपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।
जानकारी के अनुसार फूलपुर पुलिस के उoनिo रोहित कुमार,राम सिंह यादव, सूरज कुमार चौरसिया,काo
राजेश कुमार व पुष्पेंद्र सिंह यादव
मुखबिर की सूचना पर मंगारी के पास से थाना सारनाथ में पंजीकृत मुकदमों से जुड़े जिला बदर अभियुक्त जयप्रकाश देववंशी पुत्र लालजी देववंशी, निवासी पंचकोशी पैगम्बरपुर, सारनाथ, को गिरफ्तार कर बिधिक कार्यवाही की गई।
पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा जयप्रकाश देववंशी को 22-1-2025 को 06 माह के लिए जिला बदर घोषित किया गया था। इसके बाद भी, जयप्रकाश जानबूझकर न्यायालय के आदेश का उल्लंघन करते हुए वाराणसी की सीमा में रह कर कानून का उल्लंघन कर रहा था इसे देखते हुए फूलपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ
15 हजार करोड़ के जीएसटी घोटाले का आरोपी गिरफ्तार