पिंडरा।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत गुरुवार को विशेष स्वच्छता अभियान के तहत कूड़ा उठाने के लिए बैटरी चालित एक दर्जन रिक्शा को विधायक द्वय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
एक दर्जन ग्राम पंचायतों के लिए बैटरी चालित रिक्शा को विधायक डॉ अवधेश सिंह व एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर विभिन्न गांवों के लिए रवाना किया। इस अवसर पर विधायक द्वय ने कहाकि गाँवो की स्वच्छता केवल सरकारी कर्मचारियों की ही नही बल्कि हर ग्रामीण की है। तभी पीएम मोदी के द्वारा चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान सफल होगा।
इस दौरान बीडीओ छोटेलाल तिवारी, एडीओ पंचायत अशोक चौबे, एडीओ एसटी कैलाश यादव, रजनीकांत राय, शैलेश मिश्रा, दीपक सिंह, संदीप सिंह, अभिषेक राजपूत, दिनेश सिंह, रामप्रवेश मिश्रा समेत अनेक ग्राम प्रधान रहे।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ
15 हजार करोड़ के जीएसटी घोटाले का आरोपी गिरफ्तार