पिंडरा। 144 वर्ष के बाद प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन हुआ जिसमें करोड़ों लोगों का जुटान हुआ और इस महाकुंभ की आयोजन में भगदड़ मच जाने से दर्जनों की संख्या में लोगों की जान चली गई अभी विभिन्न दलों एवं संगठन के लोग मृतक आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा कैंडल मार्च निकालकर जहां शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं वहीं विधानसभा पिंडरा के विधायक डॉ अवधेश सिंह दूसरी बार पिंडरा महोत्सव का आयोजन कर लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं इसी को लेकर कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार राजू ने कहा कि यह समय महाकुंभ में मृतक लोगों को श्रद्धांजलि देने का है न कि जश्न मनाने का है। ऐसे जश्न का हम विरोध करते हैं घोर निन्दा करते हैं।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ
15 हजार करोड़ के जीएसटी घोटाले का आरोपी गिरफ्तार