पिंडरा। स्टेट हाईवे 98 बाबतपुर- चौबेपुर मार्ग जो लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के अद में आ गया। एयरपोर्ट विस्तारीकरण के कार्य कर रहे अहलूवालिया कंट्रक्शन के द्वारा सड़क के ऊपर 3.1 फुट की ऊंचाई पर दोनों तरफ गाटर लगा दिए जाने से बड़े वाहन नहीं आ -जा पायेंगे जिससे लोगों को काफी परेशानी होगी वैवाहिक लगन चलने के नाते बारातियों के बस इस मार्ग से नहीं जा पाएंगे जाने के लिए कई किलोमीटर के चक्कर लगाने पड़ेंगे जबकि इसी सड़क से एलपीजी गैस प्लांट की कम से कम 50 ट्रके प्रतिदिन दिन-रात मिलाकर गाजीपुर, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, मऊ होते हुए अन्य जगहों पर जाया जाता है बाबतपुर से चौबेपुर तक चलने वाली बसों को भी कम से कम 15 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ेगा बगैर सड़क बनवायें बगैर किसी सूचना के इस तरह सड़क पर गाटर लगा देना कहां का नियम हैं इसको लेकर इसको लेकर कांग्रेसी नेताओं मे आक्रोश व्याप्त है वहीं कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार राजू राम ने कहा है कि पहले सड़क मार्ग बना कर दे दें उसके बाद पूरे रास्ते को बंद कर दे हमें कोई एतराज नहीं है अगर इस पर शासन प्रशासन ध्यान नहीं देती है तो हम कांग्रेसी जन पत्रक देने के बाद आंदोलन भी करेंगे।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ
15 हजार करोड़ के जीएसटी घोटाले का आरोपी गिरफ्तार