मौनी अमावस्या पर राजघाट पर लगातार होती रही जागरुकता

नमामि गंगे ने स्वच्छता और सुरक्षा के लिए सावधानी बरतने की अपील की

स्नान – दान के महापर्व मौनी अमावस्या के अवसर पर हज़ारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मोक्षदायिनी मां गंगा के आंचल में पुण्य की डुबकी लगाई।राजघाट पर नमामि गंगे गंगा विचार मंच व 137 सीईटीएफ 39 जीटीसी गंगा टास्क फोर्स के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता के लिए जनजागरण अभियान चलाया गया।नमामि गंगे गंगा विचार मंच के जिला संयोजक शिवम अग्रहरि व गंगा टास्क फोर्स के सूबेदार देवेंद्र बसनेट के नेतृत्व में लगातार सुबह से लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरण का प्रयास जारी था।श्रद्धालुओं के कई जत्थे को इकट्ठा कर गंगा किनारे सफाई के लिए विशेष सावधानियों के बारे में बताया।ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से गंगा किनारे स्वच्छता व सुरक्षा के लिए स्नानार्थीयों से अपील की जा रही थी।स्नान के दौरान लोगों को साबुन शैंपू का प्रयोग करने से रोका गया।बैरिकेडिंग के पीछे स्नान करने की हिदायत दी जा रही थी। स्वच्छता स्लोगन लिखी तख्तियों संग स्वच्छ गंगा निर्मल गंगा बनाए रखने के लिए लोगों को चेताया गया।पॉलीथिन में भरकर फेंकी गयी पूजन निर्माल्य आदि को बाहर निकाला।कार्यक्रम के दौरान जय विश्वकर्मा, भीम सिंह, विशाल अग्रहरि आदि सहित गंगा टास्क फोर्स के जवान मौजूद रहें।

महाकुंभ के भगदड़ में मृतकों के लिए मोक्ष की कामना से गंगा आरती

दुखद घटना से मर्माहत काशी में गंगा किनारे श्रृद्धाजंलि दी गयी।महाकुंभ के दौरान हुए भगदड़ में मृतकों के मोक्ष की कामना संग मां गंगा की आरती उतारी गयी।घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की मंगलकामना की। इसमें बड़ी संख्या में स्नानार्थियों ने भाग लिया।

About The Author

Share the News