एसीपी के निर्देश पर दो माह बाद दर्ज हुआ मुकदमा
पिंडरा।
फुलपुर के फत्तेपुर गांव में बाउंडरी वाल तोड़ने के आरोप के दो महीने बाद पुलिस ने एसीपी पिंडरा के निर्देश पर आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
एसीपी प्रतीक कुमार को दिए तहरीर में पीड़ित जोगेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि सन 1976 में मेरे पिता श्रीपत को आवास आवंटन हुआ था, तभी से वह आवास व बाउंडरी बनवाकर रह रहा था। 5 अक्टूबर को दबंगो ने बाउंडरी वाल को तोड़ दिया। उसके बाद एसडीएम से शिकायत की तो राजस्व विभाग ने 25 अक्टूबर को सीमांकन कर 4 फिट बाउंडरी वाल को जोड़वा दिया लेकिन दूसरे दिन फिर तोड़ दिया गया। आरोपो की जांच एसीपी द्वारा कराने के बाद मुकदमा दर्ज करने के निर्देश फुलपुर पुलिस को दिया। पुलिस ने तहरीर पर आरोपित चंद्रभान उनकी पत्नी रूमा और बेटी चांदनी,शिवानी,शालू और सुमन के खिलाफ धारा 192 (2),324( 4) ,352,351 (3), 333, 115 (2) व 303 (2) के तहत मुकदमा दर्ज किया।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ
15 हजार करोड़ के जीएसटी घोटाले का आरोपी गिरफ्तार