पुलिस आयुक्त द्वारा नव वर्ष के शुभ अवसर मोबाइल धारको के खोये 121 मोबाइल फोन किये गये सुपुर्द ।
आज दिनांक 01.01.2025 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा यातायात लाइन सभागार मे अपर पुलिस उपायुक्त अपराध श्रीमती श्रुति श्रीवास्तव के नेतृत्व मे सर्विलांस टीम द्वारा बरामद किये गये खोया-पाया 121 अदद मोबाइल अनुमानित कीमत लगभग 24 लाख रुपये मोबाइल स्वामियों को सौंपा गया। उक्त बरामद मोबाइल वाराणसी भ्रमण के दौरान मोबाइल धारक द्वारा खोये/गिर जाने के संबंध मे नजदीकी थाने मे शिकायत/सूचना देने के बाद सर्विलांस टीम द्वारा अथक प्रयास कर मोबाइल फोन की बरामदगी की गयी । उक्त कार्यक्रम मे अपर पुलिस उपायुक्त अपराध श्रीमती श्रुति श्रीवास्तव, सर्विलांस प्रभारी श्री दिनेश कुमार यादव व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहें।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ
15 हजार करोड़ के जीएसटी घोटाले का आरोपी गिरफ्तार