बड़ागांव क्षेत्र के काजी सराय स्थित डीपीएस पब्लिक स्कूल काशी में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि यूपी बास्केटबॉल महासंघ उपाध्यक्ष अशोक सिंह व विभोर रघुवंशी रहे। मुख्य अतिथि छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि खिलाड़ियों को हार जीत से ऊपर उठकर बेहतर प्रदर्शन करें।और खेल में परिणाम की परवाह किए बगैर सिर्फ बेहतर खेल का प्रदर्शन करें। प्रतियोगिता में गंगा जमुना कावेरी और सरस्वती चारों सदनों की टीमों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया जिनमें प्रमुख रूप से 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, भाला फेक, ऊंची कूद, लंबी कूद, शॉट पुट, चक्का फेक में छात्र-छात्राओं ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया विजेता छात्र-छात्राओं को स्कूल के प्रधानाचार्य मृणाल चौधरी ने प्रमाण पत्र व मेडल देखकर सम्मानित किया वह उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ
15 हजार करोड़ के जीएसटी घोटाले का आरोपी गिरफ्तार