शोक सभा मे बड़ी संख्या में शामिल हुए ग्रामीण
पिंडरा
सिंधोरा के जाठी बरगहाँ गांव में तेरही परम्परा का बहिष्कार कर मृतक आत्मा की शांति के लिए शोक सभा का आयोजन शुक्रवार को किया गया।जिसमें ग्रामीण बडी संख्या में शामिल हुए।
जाठी बरगहा गांव निवासी चिकित्सक डॉ चुन्नी लाल वर्मा की पत्नी कलावती देवी की लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।परिजनो ने तेरहवीं के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम का बहिष्कार करने का निर्णय लिया।इस अवसर पर शुक्रवार को मृत्यु भोज का बहिष्कार करते दरवाजे पर शोक सभा हुई।जिसमें वक्ताओ ने कुरीतियों से दूर रहते हुए दहेज प्रथा के खिलाफ भी संकल्प लिया गया। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों व सामाजिक संगठनों के लोग शामिल रहे। भाकपा की वरिष्ठ नेत्री कामरेड रमा ऊदल,सपा के वरिष्ठ नेता डॉ बंशलाल पटेल, डॉ जय शंकर सिंह, रामजी सिंह, राजनाथ, सूबेदार राम, त्रिभुवन पटेल, आनन्द शर्मा, जवाहर लाल पटेल, हीरालाल पटेल,रामधनी राम , शकर साकेत समेत आदि लोगो ने विचार ब्यक्त है किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्याम लाल व संचालन नन्दा राम शास्त्री ने किया।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ
15 हजार करोड़ के जीएसटी घोटाले का आरोपी गिरफ्तार