पिंडरा।फूलपुर थाना क्षेत्र के नथईपुर निवासी ताड़कनाथ के जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत के बाद उप
जिला धिकारी पिण्डरा के आदेश पर राजस्व टीम द्वारा विवादित भूमि का सीमांकन करके पत्थर गाड़कर कब्जा दिलाया गया। लेकिन सहखातेदार श्रीमती कांती देवी उर्फ शांती देवी अपने सहयोगियों के साथ मौके पर आकर तारकनाथ को गाली गलौज व जान से मरवाने की धमकी देते हुये गड़े हुये पत्थर को उखाड़कर फेंक दी तथा आराजी नं 217/1 के दिलाये गये कब्जे की जमीन के आँशिक भाग को मनमानी और जबरदस्ती तरीके से जोतवाकर अपने हिस्से की आराजी नं० 217/2 में मिलवा लीं। जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत के बाद कांति देवी उर्फ शांति देवी के खिलाफ थाना फूलपुर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ
15 हजार करोड़ के जीएसटी घोटाले का आरोपी गिरफ्तार