पिंडरा।फूलपुर थाना क्षेत्र के फल के थोक विक्रेता द्वारा उधारी मांगने पर मारने पीटने की धमकी देने के बाबत पत्रक देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
पुलिस को दिए तहरीर में कठिरांव निवासी सुभाष गुप्ता ने आरोप लगाया कि वह फल बेचने का काम करता है। उसने समोगरा फूलपुर निवासी एक फल विक्रेता को उधारी फल दिया। लेकिन 80 हजार रुपये होने के बाद अब बकाया देने के नाम पर इधर उधर की बात करने के साथ गाली गलौज देता है। 17 माह से परेशान करने के साथ अब उधारी मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई में जुट गई।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ
15 हजार करोड़ के जीएसटी घोटाले का आरोपी गिरफ्तार