सिंधौरा– सिंधौरा पुलिस ने आमजन के सहयोग से थाना परिसर में भव्य रामजानकी मंदिर का निर्माण कराया है। मंदिर का शुभारंभ शुक्रवार को डीसीपी गोमती जोन प्रमोद कुमार ने किया। इस अवसर पर कस्बे के गणमान्य लोगों के साथ एडीसीपी आकाश पटेल सहित थाने के सभी पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
कुछ दिन पहले सिंधौरा थाना प्रभारी निकिता सिंह ने थाना परिसर में एक मंदिर बनवाने का बीड़ा उठाया था।आमजन के सहयोग से मंदिर को भव्य स्वरूप प्रदान किया गया।
भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ
15 हजार करोड़ के जीएसटी घोटाले का आरोपी गिरफ्तार