बड़ागांव। थाना क्षेत्र के सराय काजी गांव निवासी राम रामशरण ने सहायक पुलिस आयुक्त गोमती जोन को प्रार्थना पत्र देकर अपनी जमीन को दूसरे सम्प्रदाय के मनबढो से बचाने की गुहार लगाई थी जिस पर कारवाई करते हुए सहायक पुलिस आयुक्त के आदेश पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के बाबत पीड़ित ने प्रार्थना पत्र में बताया कि सराय काजी में मेरी लगभग 14 बिस्वा संयुक्त पैतृक जमीन है जिस पर कुछ दिन पूर्व एसडीएम पिंडरा के आदेश पर उसने सीमांकन भी कराया था लेकिन सीमांकन के बाद भी मनबढो ने सीमांकन के लिए गढ़े पत्थर उखाड़ दिया और मुझे धमकी दी कि दोबारा जमीन पर आने का प्रयास किया तो तुम्हारी हत्या कर दी हो जाएगी घटना को सजान में लेते हुए सहायक पुलिस आयुक्त के आदेश प्रभारी बड़ागांव अतुल सिंह ने अख्तर ,सियालु, मियालु, राजेन्द्र के खिलाफ 326(ई) 352 का मुकदमा मुकदमा दर्ज कर मनबढो को गिरफ्तार कर उनका शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया।।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ
15 हजार करोड़ के जीएसटी घोटाले का आरोपी गिरफ्तार