बड़ागांव। थानाक्षेत्र के गांगकला कनियर मार्ग पर शुक्रवार की शाम कनियर बाजार के समीप तेज रफ्तार बाइक चालक ने एक 80 वर्षीय वृद्ध को टक्कर मार दिया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। सुचना पर पहुंची पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार थानाक्षेत्र के नरायनपुर कनियर निवासी प्रहलाद पटेल घटना के समय बाजार में आये थे और वापस घर लौटते समय उसी गांव का सुरज नामक बाइक चालक उन्हें जोरदार धक्का मार दिया जिससे वह काफी दुर जा गिरे सर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के तीन पुत्र हैं इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ
15 हजार करोड़ के जीएसटी घोटाले का आरोपी गिरफ्तार