बड़ागांव। सोशल मीडिया के माध्यम से गाली गलौज देने और मारपीट के मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सप्तम की अदालत ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का आदेश बड़ागांव पुलिस को दिया है जिसके सापेक्ष में स्थानीय पुलिस आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच कर रही है।
न्यायालय में दिये गये प्रार्थना पत्र में बड़ागांव बाजार निवासी अभय केशरी ने आरोप लगाया है कि व्यवसायिक प्रतिद्वंदिता के चलते विपक्षी प्यारेलाल पटेल ने सोशल मीडिया के माध्यम से बीते 25 अगस्त को गाली गलौज दिया था जिसकी पुछताछ करने पहुंचे मेरे पुत्र हर्ष केशरी को त्रिभुवन, देवेन्द्र पटेल सहित आधा दर्जन लोग गाली गलौज देते हुए मारने पीटने लगे बीच बचाव करने पहुंची मेरी पत्नी को भी हमलावरों ने मारपीट कर अर्धनग्न कर दिया आसपास के लोगों के एकत्रित होने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले स्थानीय स्तर पर न्याय न मिलने पर न्यायालय से न्याय की गुहार लगाई है।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ
15 हजार करोड़ के जीएसटी घोटाले का आरोपी गिरफ्तार