पिंडरा।
रमईपुर स्थित त्रिपदा पब्लिक स्कूल में दीपावली त्योहार के पूर्व छात्रों में भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए रंगोली और दीया सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य न केवल छात्रों की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना था, बल्कि दीपावली के संदेश को भी उन तक पहुँचाना रहा।
रंगोली प्रतियोगिता में छात्रों ने रंगों और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया, जबकि दीया सजावट प्रतियोगिता में पारंपरिक दीपों को अनोखे ढंग से सजाया गया। सभी रंगोलियाँ और दीयों ने एकता, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक कन्हैया लाल पटेल ने कहाकि ऐसे आयोजनों से बच्चों में भारतीय संस्कृति के प्रति प्रेम और अपने कला कौशल को निखारने का अवसर मिलता है। रंगोली प्रतियोगिता में राधाकृष्णन सदन प्रथम, विवेकानंद सदन द्वितीय, कलाम एवं आर्यभट्ट सदन तृतीया स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ
15 हजार करोड़ के जीएसटी घोटाले का आरोपी गिरफ्तार