पिंडरा।उत्तर प्रदेश मिड डे मील वर्कर्स यूनियन के बैनर तले विभिन्न विद्यालयों में तैनात रसोइयों ने विभिन्न मांगों के बाबत मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम पिंडरा को सौंपा।
एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा को दिए पत्रक में रसोइयों ने मांग किया कि उनका मानदेय कम से कम 21 हजार , आकस्मिक अवकाश की सुविधा, स्वास्थ्य व जीवन बीमा के साथ उनको नियमित हर सरकारी कर्मचारी की तरह प्रत्येक महीने मानदेय मिले।
गत चार माह से मानदेय न मिलने पर रोष जताया। एसडीएम की पत्रक देने वालो में जिलाध्यक्ष समदेई देवी, मंत्री गीता देवी, सुरसत्ती, संध्या, कलवावती, लीलावती, चमेला, सुषमा, बंसती, धर्मा देवी समेत अनेक रसोइया रही।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ
15 हजार करोड़ के जीएसटी घोटाले का आरोपी गिरफ्तार