वाराणसी सिंधोरा थाना क्षेत्र के करेमुआ गांव निवासी सचिन राजभर 27 वर्ष की बाइक से गिरकर मौत हो गई।जबकि परिजनों ने युवक के हत्या की आशंका ब्यक्त करते हुए हंगामा कर दिया।सिंधोरा पुलिस ने युवक के शव को लेकर पीएम हेतु भेज दिया।
बताया जाता है कि सिंधोरा थाना क्षेत्र के करेमुआ गांव के रहने वाले युवक सचिन राजभर समीप के बसन्तपुर में दवाखाना चला रहा था।नित्य की भांति रविवार रात 9 बजे दवाखाना बन्द कर बाइक से घर के लिए निकला था।1किलो दूर सरायबेना गांव के समीप युवक सड़क के किनारे खून से लतपथ था।बाइक बगल में खड़ी थी।सर व मस्तक में चोट के गहरे निशान थे।खून का जबरजस्त रिसाव हो रहा था।सूचना पर समीप के गांव करेमुआ से रात 11 बजे उसके परिजन पहुच भी गए।सचिन को लेकर सिंधोरा बाजार स्थित एक निजी चिकित्सक के यहाँ ले गए।लेकिन उसकी मौत पहले ही हो चुकी थी।मृतक की मौत को लेकर परिजनों ने हंगामा कर दिया।परिजन रंजिश में युवक की हत्या की आशंका ब्यक्त कर रहे थे।मृतक दो बहनों व भाइयो में इकलौता था।13 नवम्बर को उसकी शादी पड़ी थी।युवक के पिता विजय मुंबई में थे।माता रेखा व बहनों का रो रो कर बुरा हाल था।युवक की मौत को लेकर रहस्य बना हुआ है।सिंधोरा थानाध्यक्ष निकिता सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया दुर्घटना लग रही है ।लेकिन पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ
15 हजार करोड़ के जीएसटी घोटाले का आरोपी गिरफ्तार