क्षेत्र की समस्या को संसद में उठाउंगीप्रिया सरोज

पिंडरा विस क्षेत्र में हुआ अभिनन्दन।

पिंडरा।मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज ने कहाकि क्षेत्र की जनता जिस विश्वास के साथ मुझे क्षेत्र का जनप्रतिनिधि चुना है उसपर मैं खरा उतरने के साथ क्षेत्र की समस्याओं को सदन में उठाऊंगी।
उक्त बातें शुक्रवार की सायंकाल में पिंडरा विस क्षेत्र के कैथौली में स्थित एक लान में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा आयोजित अपने अभिनंदन समारोह के दौरान कही। उन्होंने कहाकि विकास में भेदभाव नही होगा। सबके साथ न्याय हो और समान अवसर मिले।
सांसद ने कहाकि कोई भी योजना बिना किसानों के सहमति से नही बनेगी। काशी द्वार के विरोध में उतरे किसानों के साथ अन्याय होगा तो सड़क पर उतरूंगी।
उन्होंने कहाकि आज देश मे धर्म के नाम पर दंगे कराये जा रहे है। तानाशाही से सरकार चलाई जा रही है। सपा के केराकत विधायक व पूर्व सांसद तूफानी सरोज ने कहाकि हमेशा पिंडरा को अपना घर समझा और पिंडरा को परिवार की तरह जाना है। इस दौरान कार्यकर्ताओ ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया।
अध्यक्षता विस अध्यक्ष मनोज यादव व संचालन कमलेश पटेल ने किया। इस दौरान प्रदेश सचिव कमलेश पटेल, जिला पंचायत सदस्य सिंकंदर मिश्रा, फूलचंद यादव, अशोक चौहान,ग्राम प्रधान रामजग पटेल, राजेन्द्र पटेल,रविन्द्र यादव, भागीरथी यादव, नीरज पहलवान, जिआउल्लाह खा, मालती पटेल, वंशलाल पटेल, विनोद भास्कर,रामसहारे यादव, गुड्डू यादव व संजय यादव समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

Share the News