रास्ता बंद करने के लिए लगाए गए होर्डिंग से लोगों में आक्रोश
पिंडरा वाराणसी लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल भवन के निर्माण के विस्तारीकरण को लेकर सगुनंहा, घमहापुर, कर्मी, मंगारी के किसानों की जमीन अधिग्रहण की जा रही है लेकिन अभी भी बहुत ऐसे किसान है जिनको अभी तक मुआवजा की धनराशि नहीं मिली है जिसमें घमहापुर के गुप्तेश्वर सिंह, आजाद सिंह, पुत्रगण स्व माधो सिंह, मनोज सिंह पुत्र स्व कांता सिंह राजेश पटेल पुत्र बीरबल सगुनंहा निवासी कर्मी गांव सभा के दीनानाथ, पन्नालाल, रामबली, तूफानी, श्रीनाथ सहित अभी भी अनेकों लोगों को मुआवजा नहीं मिला है वही घमहापुर गांव जाने वाले रास्ते को बंद किया जा रहा था। जिसको लेकर ग्रामीणों ने आज विरोध जताया स्टेट हाईवे 98 बाबतपुर से चौबेपुर मार्ग विस्तारीकरण के बीचो-बीच आ रहा है इस मार्ग को बंद करने के लिए होर्डिंग लगा दिए जाने से आने जाने वाले लोगों को दिक्कत महसूस हो रही है वहीं कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार राजू राम ने कहा कि बगैर रास्ता दिए अगर आम रास्ते को बंद किया गया तो इसके लिए आंदोलन भी किया जाएगा।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ
15 हजार करोड़ के जीएसटी घोटाले का आरोपी गिरफ्तार