पिंडरा।पिंडरा तहसील के गोसाईपुर निवासी सन्तोष केशरी के अचल संपत्ति की नीलामी 28 सितंबर को तहसील पिंडरा के सभागार में होगी।
उक्त जानकारी देते हुए तहसीलदार विकास पांडेय ने बताया कि पीठासीन अधिकारी अतिरिक्त न्यायालय के आदेश के क्रम में बाक़ीदार संतोष केशरी निवासी लालजी कुआं शिवपुर हाल पता गोसाईपुर परगना अठगावा तहसील पिंडरा के अचल संपत्ति के वैधानिक अंश के की नीलामी आगामी 28 सिंतम्बर को पिंडरा तहसील सभागार में होगी। जिसमें कोई भी नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकता है।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ
15 हजार करोड़ के जीएसटी घोटाले का आरोपी गिरफ्तार