पिंडरा।फूलपुर पुलिस ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर विभिन्न स्थानों से 40 लीटर अवैध शराब के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
इंस्पेक्टर फूलपुर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि रमईपुर निवासी इसराज को 20 ली0 अवैध शराब के साथ रमईपुर से, राकेश करवल निवासी फूलपुर को 10 ली0 अवैध शराब के साथ करवल बस्ती फूलपुर तथा संजय करवल निवासी फूलपुर को 10 ली0 अवैध शराब के साथ करवल बस्ती फूलपुर से आबकारी अधिनियम 60 के तहत गिरफ्तार कर निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ
15 हजार करोड़ के जीएसटी घोटाले का आरोपी गिरफ्तार