पिंडरा।स्थानीय विकास खण्ड के करखियांव गांव के ग्राम प्रधान शशिकपूर कन्नौजिया की पुत्री प्रिया का नीट परीक्षा के माध्यम से एमबीबीएस में चयन होने पर गांव में मिठाई बांटी।
करखियांव निवासी प्रिया कन्नौजिया की इंटर तक पढ़ाई ग्रामीण क्षेत्र स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल फूलपुर में हुई। दूसरे प्रयास में ही नीट की परीक्षा उत्तीर्ण होने व अंबेडकर नगर स्थित मेडिकल कॉलेज में काउंसिलिंग होने के बाद परिवारजनों ने गांव के लोगों के साथ खुशी का इजहार किया। पिता शशिकपूर ने बताया कि मामला कोर्ट में चलने के कारण काउंसिलिंग के बाद लोगों के बीच खुशी बांटी। वही दलित परिवार की बिटिया के डॉक्टर बनने पर महिलाओ में प्रसन्नता दिखी। एमबीबीएस में चयन होने पर विद्यालय परिवार के लोगों ने भी शुभकामनाएं दी।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ
15 हजार करोड़ के जीएसटी घोटाले का आरोपी गिरफ्तार