पिंडरा।क्षेत्र के महगाँव कोट स्थित हनुमान जी मंदिर पर वार्षिक श्रृंगार के अवसर पर अखण्ड रामायण पाठ व वृहद भंडारा का आयोजन किया गया।
हनुमान प्रतिमा को वार्षिक श्रृंगार भव्य ढंग से फूलों से सजाया गया। गुरुवार को अखण्ड रामायण पाठ का शुभारंभ हुआ जिसका समापन शुक्रवार को हुआ। इस दौरान भक्तों की भीड़ रही। इस अवसर पर ग्रामीणों के सहयोग से वृहद भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमे अपराह्न से लेकर सायंकाल तक प्रसाद लेने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। इस दौरान ग्रामीण रतन सिंह, उमेश सिंह, अजीत सिंह, संदीप सिंह, ललित सिंह, हेमंत सिंह, नमन सिंह, हिमांशु सिंह, हरिओम सिंह, रिशु गिरी, यश सिंह, विकास सिंह, अंशु सिंह समेत अनेक ग्रामीण रहे।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ
15 हजार करोड़ के जीएसटी घोटाले का आरोपी गिरफ्तार