भाजपा के लोगों ने हमारे नेता राहुल गांधी को जैसे कहा था। वैसे ही मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को चैलेंज देता हूं कि वो आएं और इस्तीफा देकर काशी से दोबारा चुनाव लड़ें। वो जीत जाएंगे, तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा।
प्रधानमंत्री कल सिर्फ घूमने और इवेंट करने आए थे। उन्होंने पूरे दौरे पर किसी किसान या आम जनता के हित में बात नहीं की। बुधवार को ये बातें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहीं। इस दौरान उन्होंने विश्वनाथ धाम में आम जनता के प्रवेश के मुद्दे को भी उठाया। अपना आज बनवाया हुआ पास दिखाकर भी सत्ताधारी दल पर जमकर हमला किया।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ