बडागांव- थाना क्षेत्र के काजी सराय स्थित एक लान के सामने बाबतपुर वाराणसी ओवर ब्रिज के नीचे मिले शव की शिनाख्त चंदीपट्टी गांव के प्रधान के बेटे सुभाष के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची बड़ागांव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए शिवपुर स्थित मर्चरी हाउस भेजा मृतक शनिवार दोपहर से घर से लापता था। फिलहाल मौके पर फॉरेंसिक टीम पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए।
ज्ञात हो कि मृतक सुभाष पटेल चंदीपट्ट ग्राम प्रधान का बेटा है स्थानीय लोगों ने रविवार की सुबह ओवरब्रिज के नीचे शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं मौके पर पहुंचे कुछ लोगों ने उसकी पहचान चंदीपट्टी निवासी सुभाष पटेल (40) के रूप में की। उसके बाद उसके परिजनों को सूचना दी गयीl सुभाष की मां फूलवंती देवी गांव की प्रधान हैं। जबकि उसके पिता लालजी पटेल पूर्व प्रधान हैं। माता-पिता कुछ दिनों से गंभीर रूप से बीमार चल रहे हैं।
मृतक सुभाष पटेल एयरपोर्ट पर इलेक्ट्रिकल विभाग में संविदा कर्मी था करीब एक महीने पहले उसे नौकरी से निकाल दिया गया नौकरी से निकाले जाने के बाद ही वह काफी परेशान रहता था। बताया जा रहा है की सुभाष डिप्रेशन के कारण नशे का सेवन करने लगा इधर नौकरी से निकाले जाने के बाद अक्सर ही वह नशे की हालत में घर पहुंचता था।
और अक्सर घर से गायब रहता था मृतक के भतीजे गोलू पटेल ने बताया कि शनिवार दोपहर में उसके चाचा घर से निकले थे। उसके बाद घर वापस लौटकर नहीं आए। इधर कुछ दिनों से अक्सर घर से गायब रहते थे। तो वापस लौट आते थे। इस बार भी ऐसा ही लग रहा था। ऐसे में कोई उन्हें खोजने नहीं निकला। मृतक सुभाष को एक बेटा और एक बेटी है। घटना के बाद पत्नी बच्चे और परिवार के अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
More Stories
विद्युत करेंट से घायल युवक की मौत,शोक में बरवां बाजार बंद
प्याज और सब्जी उत्पादन से किसान बढायें आय
काशी के डॉ मनोज तिवारी गोरखपुर में सम्मानित