पिंडरा।फूलपुर थाना क्षेत्र के
बाबतपुर जौनपुर मार्ग पर पिंडरा बाईपास के चनौली पुल पर लगभग 8:15 बजे साइकिल से सड़क क्रॉस कर रहे अज्ञात वाहन के धक्के से बुरी तरह घायल हो गए मौके पर फूलपुर इंस्पेक्टर संजय कुमार मिश्रा पहुंचकर घायल अवस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया।
मृतक ब्यक्ति की शिनाख्त गुलाब कन्नौजिया 58 वर्ष फूलपुर थाना क्षेत्र के मानापुर गांव निवासी के रूप में हुई जो साईकिल से सड़क क्रॉस कर रहे थे इसी बीच किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया और घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अज्ञात वाहन मौके से वाहन सहित भाग गया मृतक को तीन लड़के और दो लड़की हैं मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। फूलपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ
15 हजार करोड़ के जीएसटी घोटाले का आरोपी गिरफ्तार