सपा ने मछली शहर संसदीय क्षेत्र से प्रिया सरोज को बनाया प्रत्याशी

पिंडरा।समाजवादी पार्टी ने मछलीशहर लोकसभा सीट से युवा कंधे पर भरोसा जताते हुए प्रिया सरोज को चुनाव मैदान में उतारा है। प्रिया सरोज पूर्व सांसद व वर्तमान में केराकत से विधायक तूफानी सरोज की बेटी हैं।
समाजवादी पार्टी ने लंबे इंतजार के बाद रविवार को मछलीशहर लोकसभा सीट पर नाम घोषित किए। सपा ने सुप्रीम कोर्ट की युवा महिला अधिवक्ता प्रिया सरोज (25) को मैदान में उतारा है। प्रिया पूर्व सांसद व वर्तमान में केराकत से विधायक तूफानी सरोज की बेटी हैं।
मछलीशहर लोकसभा की सुरक्षित सीट से सपा ने पासी समाज पर दांव लगाया है। सपा ने अपने पुराने नेता तूफानी सरोज पर विश्वास जताते हुए उनकी बेटी प्रिया सरोज को चुनावी जंग में उतारा है। हालांकि सपा के इस निर्णय से भी परिवारवाद सामने आ रहा है।
प्रिया की शिक्षा दीक्षा दिल्ली
के एयरफोर्स स्कूल से उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीए ग्रैजुएशन किया।
नोएडा के एमाईटी यूनिवर्सिटी से 2022 में लॉ की पढ़ाई पूरी की। अभी सुप्रीम कोर्ट में बतौर अधिवक्ता प्रैक्टिस कर रही हैं। उन्होंने बताया कि वे शुरू से ही पिता के साथ राजनीति में सक्रिय रहीं हैं।

About The Author

Share the News