दो मंजिला मकान में फटा सिलेंडर, युवती की मौत

गिरी छत, एक परिवार के 6 लोग झुलसे; 1 किमी. तक सुनाई दी विस्फोट की आवाज
~~
अयोध्या से बड़ी खबर सामने आई है। शनिवार को आटा चक्की में सिलेंडर फट गया। इस दौरान वहां पर आटा लेने आई एक युवती उसकी चपेट में आ गई। कुछ देर तक वो जमीन गिरकर मदद की गुहार लगाती रही। लोग पहुंचते तब तक उसने दम तोड़ दिया।
वहीं, एक ही परिवार के 6 लोग भी झुलस गए। शोर सुनकर लोग दौड़कर आए। पुलिस को जानकारी दी। तभी पुलिस ने एंबुलेंस से सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। इसमें कई की हालत नाजुक है। ये मामला पूराकलंदर के पगला भारी गांव का है।

About The Author

Share the News