झारखंड और असम में NIA की छापेमारी; PLFI को एक्टिव कर रहा शख्स गिरफ्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने झारखंड और असम में राज्य पुलिस बलों के साथ बड़े पैमाने पर छापेमारी के बाद पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) को दोबारा एक्टिव करने की कोशिश कर रहे एक शख्स को गिरफ्तार किया है। बुधवार को झारखंड में दो और असम में दो स्थानों पर छापेमारी की गई।
झारखंड के खूंटी जिले से बिनोद मुंडा उर्फ सुक्खवा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी PLFI का एक सशस्त्र कैडर है। बिनोद मुंडा झारखंड के चार PLFI केस में भी वान्टेड था।

About The Author

Share the News