MI ने DC के खिलाफ 55% मुकाबले जीते; सूर्यकुमार यादव करेंगे वापसी~~~
IPL 2024 में आज डबल हेडर यानी दो मुकाबले खेले जाएंगे। रविवार का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच होगा। मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस 3 बजे होगा।
मुंबई इंडियंस इस सीजन एक भी मैच नहीं जीत सकी है। जबकि दिल्ली को इकलौती जीत CSK के खिलाफ विशाखापट्टनम में 20 रन से मिली। पॉइंट्स टेबल में दिल्ली 9वें नंबर पर और मुंबई आखिरी पायदान पर है।
तीन महीनों से चोटिल चल रहे मुंबई के बैटर सूर्यकुमार यादव वापसी के लिए तैयार है। इस शुक्रवार उन्होंने MI कैंप जॉइन किया और टीम के साथ प्रैक्टिस भी की।
पॉसिबल प्लेइंग इलेवन
मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान, रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रोमारियो शेफर्ड, टिम डेविड, पीयूष चावला, आकाश मधवाल,जेराल्ड कूट्जी और जसप्रीत बुमराह।
इम्पैक्ट प्लेयर : नमन धीर
दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, झाय रिचर्डसन, इशांत शर्मा, खलील अहमद
इम्पैक्ट प्लेयर : रसीख सलाम
More Stories
प्रेमी के घर पर प्रेमिका का मिला शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता अभियान के तहत लगा मेला
अधेड़ की पिटाई कर दी