35 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी; लखनऊ में 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस~~~~~
लोकसभा चुनाव के लिए यूपी में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM की एंट्री हो गई है। AIMIM ने पल्लवी पटेल की पार्टी अपना दल (कमेरावादी) से गठबंधन किया है। चर्चा है कि 35 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी है। लखनऊ में दोपहर 2 बजे पल्लवी और असदुद्दीन ओवैसी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के PDA के मुकाबले में पल्लवी पिछड़ा, दलित और मुस्लिम नेताओं यानी PDM को एक मंच पर लाने की कोशिश कर रही हैं। इसके लिए उन्होंने यूपी में साइलेंट चल रहे असदुद्दीन ओवैसी से हाथ मिलाया है।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ