गर्मी ने किया बेहाल, आज खिली है तेज धूप, सुबह का पारा 32 डिग्री के पार~~~
वाराणसी समेत पूर्वांचल में पिछले एक सप्ताह से गर्मी ने हालत खराब कर रखा है। धूप की तल्खी के साथ ही थोड़ी उमस भी बढ़ने लगी है। आज सुबह साढ़े 7 बजे से ही वाराणसी में तेज धूप खिली हुई है। हवा बिलकुल भी नहीं चल रही है। आज सुबह 9 बजे तक तापमान बढ़कर 32 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। वहीं दोपहर में ये 38-39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
मौसम का मिजाज, इतना अजीब हो गया है कि आजकल सुबह 9 बजे के बाद से लेकर शाम 4 बजे तक की धूप एकदम नहीं सही जा रही है। हालांकि, मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वांचल में कल के लिए तपती गर्मी से कुछ राहत की उम्मीद जताई है।
इन जिलों में हो सकती है बारिश
वाराणसी समेत जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र में रविवार को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को इन इलाकों में आंधी और तेज हवा के साथ बिजली की चमक और बादल गरजने संग बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बहेगी। इसके बाद 31 मार्च से बारिश की कोई भविष्यवाणी नहीं की गई है।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ