पिंडरा।
बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय वंडर बॉक्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन मंगलवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र पिंडरा में संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बाल वाटिका के बच्चों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान को रोचक और प्रभावी तरीके से विकसित करना रहा।
कार्यक्रम में विकास खंड के कोलोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, ईसीसीई एजुकेटरों एवं कक्षा 1 के अध्यापकों ने सक्रिय सहभागिता की। समापन अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश यादव ने कहा कि प्रशिक्षण की वास्तविक सफलता तभी मानी जाएगी, जब प्रतिभागी यहां सीखे गए तरीकों को बाल वाटिका में बच्चों के शिक्षण कार्य में लागू करेंगे।
उन्होंने बताया कि वंडर बॉक्स में आईआईटी गांधीनगर के सेंटर फॉर क्रिएटिव लर्निंग द्वारा विकसित 18 शैक्षणिक खिलौने शामिल हैं। इन खिलौनों के माध्यम से बच्चों में सामाजिक एवं भावनात्मक समझ, सूक्ष्म मोटर कौशल, भाषा विकास तथा संख्या ज्ञान को खेल-खेल में सुदृढ़ किया जा सकता है।
प्रशिक्षण सत्र में एआरपी पन्नालाल, अखिलेश यादव, रविन्द्र प्रताप सिंह एवं अजय कुमार ने संदर्भदाता के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

More Stories
वाराणसी नगर निगम सख्त: कूड़ा उठान में अनियमितता पर जांच, भुगतान रोका
विश्व टीबी दिवस पर पिंडरा के रसूलपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
दालमंडी चौड़ीकरण को रफ्तार: 27 मार्च से फिर चलेगा बुलडोजर, भवन खाली करने की मुनादी