वाराणसी। देश का कानून के काम का श्रेय खुद पीएम नरेंद्र मोदी ले रहे हैं, जबकि राम मंदिर की लड़ाई में उनका कोई भी योगदान नहीं रहा है। उक्त बातें युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता विकास सिंह ने एक विज्ञप्ति में कही। उन्होने कहा कि राम मंदिर की पूरी लड़ाई राम मंदिर न्यास समिति ने लड़ी और देश में भव्य मंदिर की परिकल्पना को साकार किया। कई वर्षो तक कानूनी लड़ाई लड़ी। कई लोगों ने आहुति दी इसके लिए। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी ने मंदिर का ताला खुलवाया और लोगों को दर्शन पूजन शुरू कराए, लेकिन प्रधानमंत्री जी इस सारे काम का श्रेय खुद ही लेना चाहते है और देश की जनता को दिग्भ्रमित कर रहे है। जबकि इस भव्य मंदिर के निर्माण में यदि किसी का सबसे अहम योगदान है तो वह इस देश के कानून का है।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ
15 हजार करोड़ के जीएसटी घोटाले का आरोपी गिरफ्तार